Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-ड़क सुरक्षा सप्ताह केे अंतर्गत प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा माह एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह केे अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर मे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हेतु छात्राओं व बालिकाओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। छात्राओं बालिकाओं को जानकारी हेतु सड़क सुरक्षा नियमों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई।

डॉ राजीव कुमार चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मुजफ्फरनगर द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। बृज किशोर त्यागी उपनिरीक्षक यातायात पुलिसए जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। प्रश्नोत्तरी मे प्रतिभाग करने वाली छात्राओं वंशिकाए काजल व अनुष्का को अतिथियों द्वारा उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशन मे श्री विश्वजीत प्रताप सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी य प्रशासन व श्री राम प्रकाश मिश्र सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी य प्रवर्तन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निरन्तर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना व जन हानि रोकना है।

सड़क सुरक्षा शपथ व सड़क सुरक्षा नियमों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम मे विद्यालय प्रवक्ता अंजलि गीता मीना बबीता निधि शिखा व अजय व लिपिक वर्ग में संजय दिनेश संदीप आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + sixteen =