उत्तर प्रदेश

राम मंदिर को लेकर दुकानदारी बयान पर भड़के Ayodhya संत समाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नायब तहसीलदार को आड़े हाथों लिया

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के द्वारा Ayodhya राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अयोध्या के संतों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. संत समाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार को आड़े हाथों लिया.

Ayodhya रामलीला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने गाजीपुर के नायब तहसीलदार को महमूद करार देते हुए नास्तिक बताया. इतना ही नहीं रामलला के प्रधान पुजारी ने यह मांग की है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाए और और जेल भेजा जाए.

संत समाज ने कहा कि सवा सौ करोड़ हिंदुओं की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति को उसके पद से हटाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले का सिर कलम कर दिया जाए.

 सेवराई तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दुकानदारी बताते हुए कहा कि जो लोग मंदिर जाते हैं वह बेवकूफ है. रामलला के प्रधान पुजारी ने कहा कि गाजीपुर के नायब तहसीलदार का बयान निंदनीय है. जिन रामलला की लोग उपासना करते हैं और अपने आपको धन्य मानते हैं.

उन रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है. भगवान में आस्था रखने वाले को तहसीलदार बेवकूफ कह रहे हैं. गाजीपुर के तहसीलदार वर्णशंकर है. आचार्य सत्येंद्र दास ने हिम्मत बहादुर को महामूर्ख करार देते हुए कहा कि न तो इनको मंदिर का ज्ञान है न ही पूजा-अर्चना का.

राष्ट्रवादी बाल संत दिवाकराचार्य ने कहा कि अब भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं रह गया. जिस प्रकार से भारतीय संस्कृत और मूलभूत हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाया जा रहा है, अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का समय आ गया है. नाराजगी व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी बाल संत दिवाकराचार्य ने कहा कि अभी बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस और मनुस्मृति पर सवाल उठाए और एक पद पर प्रतिष्ठित व्यक्ति के द्वारा अब भगवान राम के मंदिर पर किए गए अपमानजनक बयान को लेकर नाराजगी व्यक्त की.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 2 =