वैश्विक

Telangana: 7 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का दावा करने के लिए अपनी मौत का नाटक किया

Telangana सरकार के एक अधिकारी ने कथित तौर पर 7 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का दावा करने के लिए अपनी मौत का नाटक किया. उन्हें मेडक जिले में उनकी पत्नी और दो रिश्तेदारों सहित चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. मुख्य आरोपी तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) के रूप में कार्यरत था.

शेयर बाजार में उन्हें 85 लाख रुपये का घाटा हुआ और इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक योजना बनाई. पुलिस ने कहा कि उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और घाटे से उबरने एवं अपने कर्ज को निपटाने के लिए बीमा राशि का दावा करने के लिए अपनी मौत का नाटक किया.

8 जनवरी को एएसओ ने एक अन्य आरोपी के साथ निजामाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को साथ चलने को कहा. पुलिस ने कहा कि दोनों ने उस व्यक्ति का सिर मुंडवा दिया, अधिकारी की पोशाक पहना दी और फिर उसे वेंकटपुर गांव ले जाया गया. इसके बाद एएसओ ने कार के अंदर और बाहर पेट्रोल डाला और उस व्यक्ति को कार की अगली पंक्ति में बैठने को कहा.

पुलिस ने कहा कि जब उसने इनकार कर दिया, तो उन्होंने उस पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया और कथित तौर पर उसे मार डाला, फिर उसके शरीर को कार में डाल दिया और बाद में वाहन में आग लगा दी.

योजना के तहत, अधिकारी और अन्य लोगों ने बीमा राशि का दावा करने के लिए उसके जैसे दिखने वाले व्यक्ति को मारने के लिए प्लान बनाया. पुलिस ने कहा कि उसने पिछले एक साल में अपने नाम से 7.4 करोड़ रुपये की 25 बीमा पॉलिसी खरीदीं. दरअसल, तेलंगाना के मेडक जिले में जली हुई कार मिली थी जिसमें एक शव मिला था, पुलिस मान चुकी थी की शव तेलंगाना राज्य सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी धर्मा का था, लेकिन मामले ने नाटकीय मोड़ ले लिया, क्योंकि पुलिस ने उसे जीवित पाया.

कथित तौर पर धर्मा को गोवा से गिरफ्तार किया गया और उसे हैदराबाद लाया गया. मेडक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 9 जनवरी को जिले के वेंकटपुर गांव के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति के जले हुए शरीर के साथ एक कार पूरी तरह से जली हुई मिली थी. कार के पास पेट्रोल की आधी भरी बोतल और एक बैग मिला था. पुलिस ने बैग में मिले कार के रजिस्ट्रेशन नंबर और पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान 48 वर्षीय धर्मा के रूप में की थी. 

From Internet, Social media, News18 website

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 2 =