उत्तर प्रदेश

Meerut News: क्राइम ब्रांच की टीम बनकर की थी लूट, नकली पुलिस यानी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

Meerut News:मुठभेड़ में जुल्फिकार नाम का एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. अहम बात यह है कि ये बदमाश गैंग बनाकर सुनसान रास्तों पर यह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं.

दरअसल मुठभेड़ की ये घटना मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में हुई है. पुलिस अधिकारियों की माने तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी. जिस पर बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जुल्फिकार के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद दो अन्य बदमाश अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. हालांकि पुलिस को बदमाशों की कार से लूटे गए जेवरात बरामद हुए हैं.

पूछताछ के बाद एसपी सिटी पीयूष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के बहरोड रोड पर इन्हीं बदमाशों ने पुलिस के गेटअप में सर्राफा दंपत्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूटपाट के दौरान 30 ग्राम सोना और हजारों की चांदी लूट ली थी. इसके अलावा नकदी और मोबाइल भी लुटेरे लूटकर ले गए थे. जिसके बाद से पुलिस नकली क्राइम ब्रांच वालों को ढूंढने में लगी हुई थी.

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मेरठ पुलिस के लिए यह गैंग चुनौती बन चुका था. क्योंकि पुलिस की गेटअप में लूट की वारदात को अंजाम देना पुलिस की बदनामी भी कर रहा था. मेरठ में देर रात मुठभेड़ के बाद जुल्फिकार की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − two =