उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: भाजपा नेता ने स मेडिकल स्टाफ को खींच कर सड़क पर जमकर पीटा

Bulandshahr News:खुर्जा में दबंग भाजपा नेता ने समर्थकों के साथ मिलकर डॉक्टर डीपी सिंह के भाई सहित हॉस्पिटल के 3 कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात को पॉइजन केस भर्ती न करने को लेकर बताया जा रहा है विवाद का कारण। खुर्जा पुलिस ने घायल तीनो हॉस्पिटल कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया, पीड़ितो ने भाजपा नेता सहित एक दर्जन हमलावरों के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में तहरीर देने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक FIR नहीं की जिससे डॉक्टर्स में रोष व्याप्त है।

चमन विहार कॉलोनी में ओम ट्रामा सेंटर नामक निजी हॉस्पिटल स्थित है। आरोप है कि भाजपा के एक दबंग नेता अपने पुत्र और कुछ समर्थकों के साथ हॉस्पिटल में एक पॉइजन केस को लेकर पहुंचे थे, देर रात हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ ने रोगी को देखने के बाद भर्ती करने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि मरीज को भर्ती करने से इनकार करने पर नाराज भाजपा के दबंग नेता और उसके समर्थको ने डॉ डीपी सिंह के भाई सहित हॉस्पिटल के तीन कर्मचारियों को हॉस्पिटल से बाहर खींचा और सड़क पर जमकर पिटाई की। जिससे हॉस्पिटल के तीन कर्मचारी चोटिल हो गए।

दबंगों ने मारपीट कर भुगत लेने की धमकी भी दी थी। पीड़ितों ने मामले की जानकारी खुर्जा कोतवाली पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चोटिल हुए डॉ डीपी सिंह के भाई एमके सिंह, रज्जो जाटव व ललित को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा कर मेडिकल परीक्षण कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों ने दावा किया कि मामले की तहरीर खुर्जा कोतवाली नगर में दी है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।

खुर्जा के हॉस्पिटल में घुसकर दबंगों द्वारा मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने की वारदात को डॉक्टर एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है। डॉक्टर्स एसोसिएशन में वारदात को लेकर रोष व्याप्त है। बुलंदशहर आई एम ए के जिलाध्यक्ष डॉक्टर संजीव अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल स्टाफ का शोषण और मारपीट की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + two =