Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गाजियाबाद के मृतक पत्रकार को एक करोड की आर्थिक सहायता मिलेंः श्यामा चरण पंवार

मुजफ्फरनगर। अग्रणी वेब न्यूज चैनल पूजा न्यूज एंड फीचर्स नेटवर्क के कार्यालय पर जिले के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आायोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरोना योद्धा श्यामा चरण पंवार ने की तथा संचालन दैनिक शाह अलर्ट के जनरल मैनेजर मुनशाद अंसारी ने किया।

बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार डा0 संजय अग्रवाल ने कहा कि गाजियाबाद में एक कर्मशील पत्रकार की जिस प्रकार से हत्या कर दी गयी है वह निंदनीय है सरकार से मांग है कि दोषी लोगों को कडी से कडी सजा दी जायें 

प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों को निर्देशित किया जायें कि जिलों में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और उन्हें काम करने की आजादी हो और सरकारी तंत्र उनके कार्य में रूकावट पैदा न करें।

सभी उपस्थित पत्रकरों ने एक स्वर से मांग की कि मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड रूपये की आर्थिक सहायत की जायें और पत्रकार के बच्चों की पढाई-लिखाई से लेकर उनकी परवरिश और सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जायें।

इस दौरान अमित वर्मा, संदीप वत्स, विजय कैमरिक, सरताज खान, मौ. अकरम, साजिद अंसारी, साकिब खान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =