वैश्विक

Somalia में अमेरिकी सेना और आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई

Somalia में अमेरिकी सेना और आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है. गलकाड में अमेरिकी सेना के ताजा हमलों में अल शबाब के 30 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है. अमेरिकी अफ्रीका कमांड ने बताया कि गलफाड में सोमालिया की सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. बीते दिन दोनों सेनाओं के मध्य भीषण संग्राम हुआ था, जिसमें अमेरिकी सेना के हमलों में अल शबाब के 30 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है.

अमेरिकी अफ्रीका कमांड ती ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ताजा हमलों में 30 आतंकी मारे गये हैं. इन हमलों में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ है. कमांड ने कहा कि आतंकियों की कार्रवाई के जवाब में सेना ने हमला किया है. अमेरिकी अफ्रीकी कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में आत्मरक्षा के लिए हमला किया. बता दें दोनों सेना की बीच यह लड़ाई सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व गलकाड के पास हुआ.

Somalia अल शबाब के लड़ाकों के निपटने में अमेरिकी सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की मदद कर रहा है. गौरतलब है कि है साल 2020 में तात्कालीक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया था. लेकिन, मई 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आतंकवादी समूह से निपटने के लिए सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दे दी. इस फैसले के बाद अमेरिका सेना सोमालिया की राष्ट्रीय सेना की मदद कर रही है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 4 =