Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar भारतीय अति पिछडा वर्ग मोर्चा ने की हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

(Muzaffarnagar News) । भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में गाँव निरगाजनी के सैकड़ों लोगों ने जानलेवा हमला करने वाले दबंग समाज के लोगो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यलय पर जोरदार प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसएसपी को दिया।

एसएसपी को दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया है कि १९ जनवरी को भोपा थाना क्षेत्र के गाँव निरगाजनी में डबब्बल प्रजापति के परिवार पर घर में घुसकर गाँव के ही दबंग जाति के लोगो ने डबब्बल प्रजापति व उसकी पत्नी व भाई पर जानलेवा हमला किया व गोली चलाई व महिलाओं सहित सभी के साथ मारपीट की जिसकी तहरीर पीड़ित परिवार ने थाना भोपा में दी थी

लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की। जिसकी वजह से अति पिछड़ा वर्ग समाज में भारी रोष है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने चेतावनी दी है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल नही भेजे गए तो बड़ा आंदोलन होगा।

जहां जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल,अध्यक्ष कपिल प्रजापति राकेश,रविन्द्र प्रजापति, महेश प्रजापति,सतबीर प्रजापति, पूरन, सुरेश,कमलेश देवी,चन्दपाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, मदन कश्यप, अनिल कश्यप, कलावती देवी,सुनीता देवी,सोनू कश्यप, लक्षमण प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − two =