Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव पास

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की विशेष बोर्ड बैठक प्रातः 11ः00 पालिका सभाकक्ष में श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता मैं तथा नामित माननीय सभासद गण के बोर्ड में प्रारंभ परिचय के बाद राष्ट्रगीत वंदे मातरम हुई, बैठक में कई विशेष प्रस्ताव भारी बहुमत एवं सर्वसम्मति के आधार पर पारित हुए हैं 

एजेंडा में प्रस्ताव संख्या 310 से लेकर 337 तक कुल 27 प्रस्ताव सम्मिलित किए गए थे जिसमें से 26 प्रस्ताव पारित किए गए हैं स प्रस्ताव संख्या 332 जिसमें उत्तर प्रदेश जल निगम को कमला नेहरू वाटिका में आईपीएस वन का निर्माण कराए जाने हेतु 30 बाई 30 मीटर की भूमि मांगी गई थी

उसे बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया है स प्रस्ताव संख्या 311 विशेष जो श्री मूलचंद अवर अभियंता निर्माण निर्माण को निदेशालय एवं शासन के आदेश पर योगदान करने के विषय पर प्रस्ताव श्री राजीव शर्मा माननीय सभासद द्वारा सदन में 2 पेज का विस्तृत प्रस्ताव 9 बिंदुओं पर 47 माननीय सभासद गण के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र प्रस्तुत करते हुए सदन में अपना वक्तव्य दीया

इसमें श्री मूलचंद जी का पालिका से स्थानांतरण करने तथा भ्रष्ट कार्यशैली के आरोप मैं निलंबित करने ,तमाम गुम किए गए अभिलेखों को पालिका में दो दिवस में जमा कराए जाने , अन्यथा की स्थिति में इनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराए जाने के साथ-साथ पालिका के समस्त कार्यों से इन्हें विरक्त करते हुए पालिका परिसर में आने पर पाबंदी लगाए जाने एवं शासन और निदेशालय के आदेशों का संवैधानिक दृष्टिकोण से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए पालिका में योगदान कराए जाने के विषय पर चर्चा उपरांत भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अतिरिक्त गोल मार्केट के द्वितीय तल पर मार्केट बनाए जाने तथा सब्जी मंडी में कंपलेक्स बनाए जाने के प्रस्ताव में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी बोर्ड बैठक में रखने के आदेश पारित किए गए साथ ही जानसठ रोड पर नलकूप कक्ष निर्माण का प्रस्ताव भी स्थगित किया गया 

पालिका में किराए पर लिए गए डंपर वे पोकलेन मशीन कि 2 माह की स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ बोर्ड के राजस्व हित में इतनी ही धनराशि की इंश्योरेंस के आधार पर किस्त बनाकर नए वाहनों की आपूर्ति लेने के प्रस्ताव भी वोट बैठक में पारित किए गए हैं

एसटीपी प्लांट पर निर्मित तालाबों का मछली पालन हेतु ठोक ठेका छोड़े जाने व राजस्व के दृष्टिकोण से होल्डिंग यूनीपोल की नई उपविधि तैयार करते हुए आगामी बोर्ड बैठक के समक्ष प्रस्तुत करने के भी बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है मूलचंद अवर अभियंता के आवास निरस्तीकरण के कारण इसे पालिका के गेस्ट हाउस में अंकन ढाई लाख रुपए के फर्नीचर आदि काव्य अनुमान की भी बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई 

बैठक में श्रीमती अंजू अग्रवाल मान्य पालिका अध्यक्ष महोदया के अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, 46 निर्वाचित एवं 4 नामित मान्य सभासदगण, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, एजेंडा लिपिक अशोक ढींगरा उपस्थित रहे सअध्यक्ष महोदय तथा अधिशासी अधिकारी के कक्ष में एलइडी स्क्रीन तथा स्पीकर के माध्यम से समस्त सम्मानित मीडिया एवं माननीय महिला सभासद पति के द्वारा बोर्ड बैठक को पारदर्शिता से देखा और सुना गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =