मुजफ्फरनगरः नई मंडी में घर में ही मिली युवक की गोली लगी लाश
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंकित विहार निवासी 35 वर्षीय मूलचंद की आज सुबह अपने ही घर में गोली लगने से मौत हो गई।
नई मंडी क्षेत्र- अंकित विहार में दिन निकलते ही डिप्रेशन में चल रहे व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, हुई मौत! मृतक शराब का काम किया करता था जिसका ठेका गांव भोकरहेड़ी में बताया जा रहा है। @muzafarnagarpol भी मोके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमॉर्टम को भेज दिया pic.twitter.com/9CPXhJVEue
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 24, 2020
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नई मंडी पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन का शिकार चल रहा था।
पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है। पुलिस अघिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
