Kanpur News:वर्दी का रौब- दरोगा ने युवक को जमकर पीटा, आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर
Kanpur News: गोविंद नगर में एक दरोगा ने युवकों की गाड़ी में टक्कर मार दी और फिर वर्दी का रौब झाड़ने लगे लेकिन जब युवकों ने विरोध किया तो नाराज दरोगा ने थाने ले जाकर जमकर युवकों की पिटाई कर दी। वही युवकों की पिटाई की जानकारी जब युवकों के परिजनों को ही तो पीड़ित युवक के परिजन पुलिस आयुक्त के पास पहुंचे तो आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
कानपुर के बर्रा एचआईजी कॉलोनी निवासी संगीता गोयल ने पुलिस आयुक्त के पास पहुंचकर बताया कि उनका बेटा अभिषेक डीबीएस कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।उनके छोटे बेटे आकाश का जन्मदिन था।जिस पर बड़ा बेटा अभिषेक पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त नमन के साथ गोविंद नगर से पिज्जा लेने गया था। इसी दौरान गोविंद नगर थाने की जीप ने बेटे की गाड़ी में टक्कर मार दी और दोनों ही गाली सहित गिर पड़े
#WATCH थाना क्षेत्र गोविन्दनगर में एक छात्र की पिटाई करने के आरोप में उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर को लाइन हाजिर किया गया है, प्रकरण की जांच एसीपी बाबूपुरवा महोदय द्वारा की जाएगी इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/txkv8OfqYc
— News & Features Network (@mzn_news) January 25, 2023
इतनी देर में जीप के अंदर बैठे दारोगा जितेंद्र बहादुर सिंह ने गाड़ी से उतरे और गाली गलौज करने लगे बेटे ने जब इसका विरोध किया तो दरोगा जितेंद्र सिंह दोनों ही युवकों को थाने ले आए और अपराधियों की तरह बेरहमी से पीटा और थर्ड डिग्री डी जिससे बेटे के शरीर पर गंभीर चोटे आ गई।संगीता ने बताया कि काफी देर तक जब बेटा घर नहीं लौटा तो वह खोजबीन करते हुए थाने पहुंच गए और लगभग 3 घंटे के बाद दोनों को छोड़ा।
दरोगा की थर्ड डिग्री का शिकार हुए युवक के परिजन पूरी घटना को लेकर बीपी जोगदण्ड, पुलिस आयुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंच गए और उन्होंने दरोगा जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करी
वही दरोगा की बर्बरता का शिकार हुए अभिषेक ने पुलिस आयुक्त को बताया कि दरोगा जितेंद्र सिंह उसके साथ मारपीट कर रहे थे और उसे चरस गांजे के केस में जेल भेजने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस आयुक्त ने पीड़ित के आरोप का संज्ञान लेते हुए तत्काल पूरे मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपते हुए दारोगा जितेंद्र बहादुर को लाइन हाजिर कर दिया है।

