Muzaffarnagar- राष्ट्रहित की सेवा आप सभी निरंतर करते रहेंः पंवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। हिंदू जागरण मंच की बैठक बंटी चौधरी के नवीन मंडी स्थल स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। जिसमें नरेंद्र पवार को नवीन दायित्व प्रांत कार्यकारिणी में मिलने पर हर्ष जताया और उनका भव्य स्वागत किया गया।
सर्व प्रथम मंचासीन पदाधिकारियों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। मंचासीन पदाधिकारियों में नरेंद्र पंवार प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिंदू जागरण मंच,पवन मित्तल जिला अध्यक्ष शहीद भगत सिंह एकता मंच,मनोज पाटिल जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार निवारक समिति, समाजसेवी विनोद चौधरी, अनुज चौधरी गौशाला ट्रीटमेंट सेंटर के अध्यक्ष, देवेंद्र चौहान एंटी करप्शन प्रदेश अध्यक्ष, सीता राम त्यागी जिला अध्यक्ष योगी सेना, राजीव धीमान जी मां शाकुंभरी सेवा समिति अध्यक्ष, संजय बाल्मीकि जी जिला अध्यक्ष गौ रक्षा दल ने मंच की शोभा बढ़ाई।
बैठक का संचालन राजेश शर्मा ने किया। बैठक में उपस्थित सभी ऊर्जावान साथियों ने मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत किया सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने नरेंद्र पवार को प्रांत नेतृत्व द्वारा हिंदू जागरण मंच प्रांत कार्यकारिणी में सदस्य बनाए जाने पर हर्ष जताया और सभी ने उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी। वही नरेंद्र पवार ने कहा कि जो दायित्व मुझे आज प्रांत नेतृत्व ने दिया है उसका में हार्दिक धन्यवाद करता हूं
और विश्वास दिलाता हूं कि जिस प्रकार में आज तक संगठन की सेवा करता आया हूं निरंतर उसी प्रकार संगठन की सेवा और मां भारती के अखंड रूप के निर्माण में अपना योगदान देता रहूंगा। आप सभी ने बैठक में उपस्थित होकर मेरा मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है आप सभी मेरी बाजुयें में हो यह उपलब्धि नरेंद्र पंवार कि नहीं आप सभी की उपलब्धि है आप सभी का मान सम्मान मेरा मान सम्मान है
उस पर कहीं भी आंच नहीं आने दूंगा मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं। बैठक में कुकड़ा निवासी प्रतीक जी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
आज की बैठक में अंकुर पहलवान, मुकेश कश्यप, हरीश पालीवाल अनमोल कपासिया विकी चावला गोपाल कश्यप, नारायण सिंह दिनेश कुमार अंकित पुंडीर, संजय गोयल भीष्म पुंडीर बंटी चौधरी वैभव यादव,अंजेश कुमार रंजीत शर्मा सुबोध कुमार वीरू गुर्जर हिमांशु चौधरी रवि वर्मा शशांक सैनी संजय चौधरी टीटू गुर्जर, राजवीर ठेकेदार चमन पाल ऋषभ चौधरी, शुभम चौधरी सत्येंद्र ठाकुर नीरज शर्मा दीपक शर्मा राकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू वीर उपस्थित रहे

