Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- फरियादियों की जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन समस्याओं के समाधान मे किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित यिका जाता है।

जिसका उददेश्य नागरिकों के भूमि विवाद एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित विवादों का निस्तारण कराना है। ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों/विभागों के चक्कर ना काटने पडें। इसी संदर्भ मे आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने नगर के तीनों थानों शहर कोतवाली, थाना सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली पहुंच कर वहां मौजूद फरियादियां की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात उनका समाधान कराते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया

आम जन की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। ताकि पीडित को न्याय के लिए इधर-उधर ना भटकना पडे। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ नायब तहसीलदार श्रृद्धा गुप्ता भी मौजूद रही।

थाना समाधान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित थाना शहर कोतवाली में इंस्पैक्टर महावीर सिंह चौहान, थाना सिविल लाइन मे थाना प्रभारी अजय क्षोत्रिय– नई मंडी कोतवाली में सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर नई मन्डी बिजेन्द्र सिंह रावत व स्टाफकर्मियों के अलावा, राजस्व विभाग, तहसील सदर के सम्बन्धित अधिकारी, लेखपाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =