वैश्विक

ईरान ने हरमुज जलसंधि क्षेत्र में किया विमानवाहक जहाज का प्रदर्शन

ईरान ने अमेरिका से जारी तनाव के बीच हरमुज जलसंधि क्षेत्र में विमानवाहक जहाज को उतार दिया है। सोमवार को जारी उपग्रह तस्वीरों में संकेत मिलता है कि ईरान जल्द ही इसका इस्तेमाल सैन्य अभ्यास में कर सकता है।

तेहरान ने जिस जहाज को तैनात किया है, वह अमेरिकी विमानवाहक जहाज ‘निमित्ज’ की एक प्रतिकृति है। ‘मैक्सार टेक्नोलॉजीज’ द्वारा रविवार को ली गई इन तस्वीरों में ईरान की एक तेज रफ्तार नौका विमानवाहक पोत की ओर जाती दिखी

जिसे पहले ही ईरानी बदंरगाह शहर बंदर अब्बास से समुद्र में उतारा गया था। ईरान की सरकारी मीडिया और अधिकारियों ने हरमुज जलसंधि में विमानवाहक पोत का जहाज उतारने की बात की कोई पुष्टि नहीं की है। 

ऐसा मालूम पड़ता है कि ईरान का अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड 2015 में किए गए एक ऐसे ही मॉक-सिंक दोहराने की तैयारी कर रहा है। पश्चिम एशिया में समुद्री रास्तों का निरीक्षण करने वाले बहरीन स्थित अमेरिका के पांचवें बेड़े ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
सूत्रों ने बताया है कि, ईरान ने इस विमानवाहक जहाज को अमेरिका के निमित्ज विमानवाहक जहाज के तर्ज पर तैयार किया है। बता दें कि, अमेरिकी जहाज इस क्षेत्र में हमेशा गश्त लगाते रहते हैं। 

अमेरिकी नौसेना के बहरीन स्थित पांचवें बेड़े की एक प्रवक्ता, कमांडर रेबेका रेबारिच ने कहा कि पांचवां बेड़ा किसी भी समुद्री खतरे के खिलाफ खुद की रक्षा करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि ईरान इस मॉक-सिंक से क्या हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =