वैश्विक

Kashipur: पिता पर जानलेवा हमला-काट दिया हाथों की उंगलियां व प्राइवेट पार्ट को

Kashipur में एक कलयुगी बेटे की हैवानियत सामने आई है. इस बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता पर जानलेवा हमला किया और उनके हाथों की उंगलियां व प्राइवेट पार्ट को काट दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, काशीपुर की कुमाऊं कालोनी के रहने वाले किशन बहादुर ने पुलिस में अपने फौजी बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष 26 दिसंबर की शाम को उनका बेटा अर्पित थापा और उसके दोस्तों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार (पाटल) से हमला किया था. आरोपियों ने उनके बाएं हाथ की अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट को काट दिया था.

किशन बहादुर ने बताया कि अर्पित थापा समेत चार लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. अपने बेटे के अलावा वो अन्य दो लोगों को पहचानते हैं. जबकि चौथे आरोपी को वो पहचान नहीं सके. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके मुंह को हाथ से दबाया और पैर पकड़ लिये थे. इससे वो न चिल्ला सके, और न विरोध कर सके थे. इस हमले के बाद वो सभी वहां से भाग गए थे. जब उनके भाई को घटना का पता चला, तो वो उन्हें अस्पताल ले गए. किशन बहादुर का आरोप है कि जब वो अस्पताल में भर्ती थे, तो उनके बेटे अर्पित ने उनके भतीजे विशाल थापा को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी.

काशीपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तत्काल सूचना नहीं दी, बल्कि वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद सूचना दी है. प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.

 

From Internet by पवन सिंह कुंवर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =