उत्तर प्रदेश

Ballia News: फेसबुक लाइव करके गन हाउस व्यापारी ने खुद को मारी गोली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Ballia News: बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर फेसबुक लाइव कर एक गन हाउस की दुकान के व्यापारी ने सूदखोरों से तंग आकर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर नंद लाल गुप्ता 45 ने बुधवार को दोपहर में अपने दुकान पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। नंदलाल गुप्ता की बलिया शहर के रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड पर एक गन हाउस की दुकान है। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इसके साथ ही फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यो के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुए घटना के वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर बुधवार को दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में स्पष्ट हो रहा है कि नंद लाल गुप्ता ने आत्महत्या करने के पूर्व फेसबुक लाइव किया है। वायरल वीडियो में गुप्ता यह बोलते हुए सुनाई दे रहा है ‘हमे बेवजह परेशान किया जा रहा है। थोड़ा बहुत पैसा मैने लिया था। पैसा से अधिक उन लोगों को दे दिया है। जितने लोग सुदखोर हैं, हमे परेशान कर दिए हैं। माननीय योगी जी व मोदी जी न्याय करें। हमारा घर तक आज हमसे लिखवा दिए हैं। मै अब जीना नही चाहता हूं।

हमारा परिवार व बच्चों का आप लोग भला करें । और कुछ नही चाहिए। इसके बाद गुप्ता ने असलहा स्वयं कनपटी पर लगाकर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना ने बलिया में सूदखोरों के दबंगई व आतंक को सामने ला दिया है। आय दिन सूदखोरी की घटना प्रकाश में आ रही है, लेकिन सत्ता के रसूख के निकटवर्ती होने के कारण प्रशासन सूदखोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने में असहाय हो जाता है।

बलिया शहर कोतवाली में इसके पूर्व गत 17 जनवरी को एक ब्लाक प्रमुख के पति भाजपा के स्थानीय नेता सहित दो लोगों के विरुद्ध एक व्यक्ति का अपहरण , मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था । बलिया शहर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले की रहने वाली रजनी सोनी की तहरीर पर दुबहर ब्लाक की प्रमुख रीता सिंह के पति देव नारायण सिंह चुन्ना व कुशल सिंह के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की 365 ( किसी व्यक्ति का गुप्त और अनुचित रूप से सीमित / क़ैद करने के आशय से व्यपहरण या अपहरण ) , 323 ( मारपीट ) व 506 ( जान से मारने की धमकी देने ) के आरोप की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया ।

रजनी सोनी ने शिकायत दर्ज कराया कि उसके पति अरुण कुमार का गत 15 जनवरी को बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोड़ से अपहरण कर लिया गया उसे मारा पीटा गया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई।बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी राजीव सिंह ने यह स्वीकार किया कि प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =