Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar – बामनहेडी के जंगल मे युवक का शव मिला

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रेलवे टै्रक पर अज्ञात युवक का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बामनहेडी के जंगल मे रेलवे टै्रक पर युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने के कुछ ही समय के भीतर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त शाहबुददीनपुर निवासी युवक अतुल पुत्र हरीचन्द के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को जब इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। परिजन व पडौसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनाम भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

ग्रामीणो मे चर्चा रही की सकम्भवतः ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत हुई है। वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की कजांच पडतालके बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 5 =