उत्तर प्रदेश

Lucknow News: सब्जी मंडी चौकी में अपराधी के साथ काटा गया केक

Lucknow News: पुलिस चौकी में एक दर्जन केक रख कर बर्थडे पार्टी चल रही थी और इस पार्टी में एक कथित अपराधी भी शामिल था। ये दावा सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में किया जा रहा है। मामला विकास नगर थाने की सब्जी मंडी चौकी का बताया जा रहा है। विकास नगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाला युवक अपराधी का भाई है, मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वो लखनऊ के विकास नगर थाने की सब्जी मंडी चौकी का है। वीडियो में कई पुलिसकर्मी और कुछ पत्रकार चौकी के अंदर ही किसी व्यक्ति का बर्थडे मना रहे है।

इसके लिए बकायदा एक मेज में करीब दर्जन भर केक भी रखें हैं। सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि इस बर्थडे पार्टी में इसी इलाके का एक कथित अपराधी भी मौजूद है। यह वीडियो भी उसी कथित अपराधी फैजल ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले फैजल के खिलाफ विकास नगर थाने में ही साल 2019 में एक महिला की पिटाई और छेड़छाड़ की धाराएं समेत आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। दावा किया जा रहा है कि वह युवक पुलिस वालों के साथ अपने संबंधों का दावा करते हुए कई अपराधों में शामिल रहता है।

वायरल वीडियो के मामले में विकास नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में दिखने वाला युवक अपराधी फैजल का भाई फैसल है। हालांकि वीडियो की जांच की जा रही है, अगर बताए गए तथ्य सही होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − two =