वैश्विक

विकिपीडिया प्लेटफॉर्म को किया ब्लॉक Pakistan ने

आर्थिक संकट का सामना कर रहे Pakistan  ने विकिपीडिया सेवाओं को बैन कर दिया है. पाकिस्तान का आरोप है कि विकिपीडिया अनुचित कंटेंट (ईशनिंदा) से जुड़ी सामग्रियों को हटाने में नाकाम रहा है, इस कारण उसे देश में ब्लॉक किया गया है.

Pakistan  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज शरीफ की सरकार ने विकिपीडिया सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है. इससे पहले, सरकार ने यह कार्रवाई पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) के चेतावनी देने के कुछ दिनों बाद की है. पीटीए ने कहा है कि अपवित्र सामग्री को हटाने के लिए विकिपीडिया से संपर्क किया गया था.

 फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विकिपीडिया को क्या हटाने के लिए कहा गया था. बता दें कि इससे पहले 1 फरवरी को पाकिस्तान में ईशनिंदा सामग्रियों होने का आरोप लगातार विकिपीडिया की सेवाओं को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया था और अब ब्लूमबर्ग ने बताया है कि 48 घंटे की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया गया है.

पीटीए ने एक बयान में कहा है कि विकिपीडिया ने ना ही ईशनिंदा सामग्री को हटाने का पालन किया और न ही अधिकारियों के सामने उसने कोई जवाब ही दिया है. पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने एक ट्वीट में कहा था कि पीटीए के निर्देशों का पालन करने में विकिपीडिया की ओर से जानबूझकर विफलता को देखते हुए उसकी सेवाओं को 48 घंटों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

Pakistan  कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के बाद विकिपीडिया की सेवाओं की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा. खास बात यह है कि विकिपीडिया पर विकिपीडिया की सेंसरशिप पर एक लेख भी है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि इसी तरह का प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला सहित देशों में भी लगाए गए है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21775 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =