Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में 7 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बीती रात एक वैसे दरिंदे ने 7 साल की मासूम बच्चे की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने इस जघन्य वारदात काम महज 8 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मृतक बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी विजेंद्र की 7 साल की बच्ची कल दोपहर बाद अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का एक युवक सुनील उर्फ तोता पुत्र किरण पाल बच्चे को बाइक पर बिठाकर अपने साथ जंगल में ले गया।

आरोप है कि सुनील ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को के खेत में डालकर ही फरार हो गया। देर शाम तब जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

शक होने पर पुलिस ने सुनील के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला उगल दिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

देर रात मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में काफी देर तक छानबीन के बाद मासूम बच्ची का शव ईंख के खेत से बरामद किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम बच्ची के पिता ने आरोपी युवक सुनील उर्फ तोता पुत्र किरणपाल निवासी मुबारिकपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में घटना के बाद लोगों में उत्पन्न रोष को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबरिकपुर निवासी बिजेंदर ने थाने पर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि गाव का ही सुनील उर्फ तोता पुत्र किरणपाल बुधवार दोपहर मेरी 7 वर्षीय बच्ची को बाइक पर बैठाकर मंदिर से गांव की ओर ला रहा था। रास्ते में ही उसकी पुत्री लापता हो गई। देर शाम तक खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है

तहरीर मिलने पर छानबीन को पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ तोता से पूछताछ की पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा।

मगर काफी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बालिका की हत्या सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी मंसूरपुर पहुंच गए पकड़े गए।

आरोपी सुनील की निशानदेही पर गांव के नजदीक गन्ने के खेत से मासूम बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया। एसएसपी के निर्देश पर एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सीओ आशीष प्रताप सिंह को बच्ची के अंतिम संस्कार तक मंसूरपुर थाने पर ही कैंप करने को कहा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + seven =