वैश्विक

अमेरिका में भारतीय नर्स की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने बताया घरेलू विवाद का मामला

अमेरिका में एक अस्पताल के बाहर एक भारतीय नर्स पर चाकू से कई वार करने के बाद एक वाहन से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई। साउथ फ्लोरिडा पुलिस के अनुसार यह घरेलू विवाद का मामला है।

केरल की निवासी 26 वर्षीय मेरिन जॉय मंगलवार को कोरल स्प्रिंग्स में अस्पताल से बाहर निकल रही थी। तभी, उस पर चाकू से कई बार वार किया गया। कोरल स्प्रिंग्स पुलिस के उप प्रमुख ब्रैड मैककियोन ने कहा कि ब्रोवार्ड हेल्थ कोरल स्प्रिंग्स में काम करने वाली महिला अस्पताल से बाहर निकल रही थी, उसी वक्त एक व्यक्ति ने उस पर कई वार किए।

‘साउथ फ्लोरिडा सन सेंटिनल’ के अनुसार मैककियोन ने कहा कि जॉय पर कई बार वार किया गया। फ्लोरिडा स्थित दैनिक के मुताबिक जॉय को पोम्पिओ बीच स्थित नजदीकी ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने संदिग्ध की कार का विवरण दिया और पुलिस ने मिशिगन स्थित विक्सन के निवासी 34 वर्षीय फिलिप को ढूंढ निकाला। पुलिस ने कहा कि फिलिप के शरीर पर चाकू से लगा घाव था और उसे अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि जॉय और फिलिप के बीच घरेलू झगड़े के कारण फिलिप ने जॉय पर हमला किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =