वैश्विक

Turkey भूकंप से भारी नुकसान,मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका

Turkey में आये दो-दो विनाशकारी भूकंप में तबाही मची है. 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2218 घर ध्वस्त हो गये हैं. जिनके मलबे के नीचे आने से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है. वहीं, भूकंप के बाद राहत और बचाव जारी है. ऐसे में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है.

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसमें भारी नुकसान की खबर आ रही है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गयी है. खबरों की मानें तो भूकंप स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 04:17 बजे आया. इसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी. भूकंप के झटके तुर्की के गाजियांटेप के पास महसूस किये गये. समाचार एजेंसी AFP की मानें तो, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया.तुर्की प्रशासन की ओर से जानकारी दी गयी है कि भूकंप की घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट किये जा रहे हैं, उनमें बड़े नुकसान का दावा किया जा रहा है.खबरों की मानें तो भूकंप के तेज झटकों में कई इमारतें ढह गईं जिसमें लोग दब गये.

उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को ‘‘विनाशकारी’’ बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गये हैं. ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है. आपको बता दें कि भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके गुरुवार तक जारी रहने के आसार हैं.

मृतक संख्या के बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं. आंशिक रूप से ढह गई इमारतों के अंदर, सड़क पर खड़े लोग मदद की गुहार लगाते नजर आये. भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किये गये. इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर में गजियांतेप शहर के उत्तर में था.

अतमद कस्बे के चिकित्सक मुहीब कदौर ने फोन पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है. हम बेहद दबाव में हैं. तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ट्वीट किया कि भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘‘ खोज एवं बचाव दलों को तुरंत रवाना कर दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जानमाल के कम से कम नुकसान के साथ हम इस आपदा से मिलकर बाहर निकलेंगे.

Turkey भूकंप के बाद करीब छह झटके महसूस किये गये. गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों में जाने से बचने को कहा है. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालना और उन्हें अस्पताल पहुंचाना है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + sixteen =