Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, SSP संजीव सुमन द्वारा मशाल प्रज्वलित कर उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शारदेन स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा मशाल जला कर किया गया उद्घाटन । छात्रों का उत्साहवर्धन कर दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। शारदेन स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया ।

उद्घाटन के पश्चात सभी प्रतिभागियों द्वारा मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गई। शारदेन स्कूल के प्रबन्धन स्टॉफ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। सभी को खेलकूद और व्यायाम को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करना चाहिए।

इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा एवं एकता बढ़ती है तथा खेल से मानसिक व शारीरिक दोनों प्रकार की मजबूती मिलती है। इसलिए सभी विद्यालयों में समय समय पर इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए ।

महोदय द्वारा प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना के साथ खेलने का आवाहन किया और कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें।

तत्पश्चात महोदय द्वारा शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर शान्ति संदेश दिया गया। महोदय द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगितायों में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किए गए एवं सभी छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं तथा सभी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया। इस दौरान शारदेन स्कूल के अध्यापकगण, प्रबन्धन स्टॉफ आदि उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =