खेल जगत

अगर आप अपना नया फोन खो देते हैं तो उससे बड़ा दुख कुछ भी नहीं है,-Virat Kohli

Virat Kohli के साथ एक हादसा हो गया है. उन्होंने कुछ देर पहले ट्‌वीट कर यह जानकारी दी है कि उनका नया मोबाइल फोन खो गया है. विराट कोहली ने ट्‌वीट किया है -अगर आप अपना नया फोन खो देते हैं तो उससे बड़ा दुख कुछ भी नहीं है, वह भी तब जबकि आपने उस फोन को अनबाॅक्स भी ना किया हो. कोहली ने लोगों से सवाल पूछा है कि क्या आपमें से किसी ने मेरा फोन देखा है?

Virat Kohli के मोबाइल खो जाने वाले ट्‌वीट पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. इस फैन ने कमेंट लिखा है कि आप फ्री महसूस करें और भाभी अनुष्का के फोन से आइसक्रीम आॅर्डर करके आराम करें. वहीं एक फैन ने लिखा है कि चलो इसी बहाने आपका खेल पर ध्यान लगा रहेगा. वहीं कुछ लोग ये कमेंट कर रहे हैं कि आपके साथ हमें सहानुभूति हैं.

Virat Kohli को अभी टीम के साथ बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी खेलना है, उससे पहले उनके साथ यह हादसा हो गया है, जिसे लेकर वे दुखी हैं. आज कोहली भले ही दुखी हैं, लेकिन वे बहुत ही अटैकिंग खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं. विराट कोहली के लिए यह माना जाता है कि वे विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के भगवान माने जाने सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =