Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के 11 ओर मरीज मिलने से हडकंप: एक्टिव केसों की संख्या 205

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 205 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 104 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 11 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए नौ लोगों की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट में सामने आई है, जबकि दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मेरठ लैब के जरिए हुई है। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक मोरना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद, एक जनपद के बुढाना क्षेत्र के गांव कुरालसी, एक गांव बडकली, तीन शहर के व्यस्त रहने वाले विश्वकर्मा चौक, एक जाट कॉलोनी, एक गांधीनगर, एक आबकारी विभाग, एक राघव बिहार तथा एक अन्य मुजफ्फरनगर शहर का निवासी है।

आज कोरोना के 9 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 205 हो गई है।

जनपद में अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 621 मरीजों को कोरोना का उपचार कर पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =