Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगला दुहेली मे चैकअप को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

पुरकाजी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव नगला दुहेली में पहुंचकर आइसोलेट किए दो कोरोना पेसेंट का चौकअप किया तथा उन्हे स्वास्थ सबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए।

तीन दिन पूर्व पुरकाजी के गांव नगला दुहेली में पुरकाजी चिकित्साधिकारी प्रभारी डा० पूनम के निर्देशन में कैंप लगवाकर कोरोना की टेस्ट सेंपलिंग की गई थी।

जिसमें गांव के दो युवक पोजिटिव आए थे। दोनो को गाईडलाडन के अनुसार घर में आइसोलेट करते हुए उपचार किया गया। शनिवार के दिन स्वास्थ विभाग से डा० मेघा टीम के साथ गांव दुहेली पहुंची

और दोनो युवको का चौकअप किया गया। तथा उन्हे घर मेंं रहने के दिशा निर्देश दिए गए। तथा गा्रम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनो का चौकअप किया हैं

तथा दोनो से किसी को भी मिलने की अनुमति नही है इनसे बच्चो को भी दूर रखे। तथा मास्क व सेनिटाईजर का प्रयोग करे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21458 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twelve =