Muzaffarnagar- उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के चिकित्सको की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साऊथ सिविल लाईन मे भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट ,पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ,उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के चिकित्सको की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अनीस राना ने किया।
बैठकको सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर ने कहा कि फसलो की एम एस पी गारन्टी, गन्ने के दाम मे बढोतरी ,समय से गन्ना भुगतान कराने, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाने हेतु पिछले ११ दिनो से भरतीय किसान यूनियन के आह्वान।पर किसान भाई सर्दी मे धरनारत्त हैं लेकिन सरकार के कानो पर जूं नही रेंग रही है। जिसके लिए यूनियन द्वारा १० फरवरी २०२३ को राजकीय इन्टर कालेज मुजफ्फरनगर मे महापंचायत का आह्वान किया है
पंचायत मे भारी मात्रा मे किसान मजदूर भाई भाग लेंगे। किसान भाईयों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शिविर मे ज्यादा से ज्यादा चिकित्सको औषधि सहित भाग लेने का निर्णय लिया गया। डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने बैठक मे उपस्थित चिकित्सको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले वर्ष ०५ सितम्बर २०२२ की महापंचायत व गाजीपुर बोर्डर पर आप लोगों ने जिस उत्साह के साथ किसान भाईयों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराई।
पिछले ११ दिनो से आप सेवाएं दे रहे है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। बैठक मे खतौली नगर अध्यक्ष डा कय्यूम सैफी, चरथावल से शमीम त्यागी,डाकटर राजेश कुमार, बालेन्द्र कुमार आदि ने भाग लिया।

