Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- ई रिक्शा चोरों को को ई रिक्शाओं के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खानाबदोश गिरोह के ०३ शातिर ई-रिक्शा चोरों की असलाह सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खाश की सूचना पर चौकिंग के दौरान गहराबाग के पास से खानाबदोश अन्तर्राज्यीय ई-रिक्शा चोर गिरोह के तीन अभि०गणआजाद पुत्र शराफत निवासी जुम्मा मस्जिद के पीछे जहाँगीर पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर हाल पता शेर वाले पुल के फुटपाथ पर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार (खानाबदोश) उम्र करीब २५ वर्ष,आसिफ पुत्र सलीम निवासी गुलरेज का किराये का मकान मिशन कम्पाउण्ड पठानपुरा थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार उम्र करीब २४ वर्ष व शादाब पुत्र शमीम निवासी शेर वाले पुल के फुटपाथ पर रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जिला हरिद्वार (खानाबदोश) उम्र करीब २३ वर्ष को चोरी की संदिग्ध तीन अदद ई-रिक्शा व अलग-अगल तीन नाजायज चाकूओं सहित गिरफ्तार किया गया ।

पूछताछ पर अभि०गणों के द्वारा ई-रिक्शा रुडकी हरिद्वार के आस पास के क्षेत्रों से चोरी कर अपने आर्थिक एंव भौतिक लाभ हेतु मु०नगर ,सहारनपुर व आस आस के क्षेत्रों में अजनबियो को बेचना बताया । अभि०गण शातिर किस्म के अपराधी है ,जिनके के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, है०का० अशोक कुमार खारी, अनिल चौधरी, रोहताश कुमार, कां. शिवओम भाटी, सचिन चौधरी शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eleven =