वैश्विक

बिना बताए लगातार छुट्टी पर रहने के आरोप में निलंबित: IAS Abhishek Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस अफसर Abhishek Singh को बिना बताए लगातार छुट्टी पर रहने के आरोप में निलंबित कर दिया है. वर्ष 2011 बैच के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह अक्सर चर्चाओं में रहे हैं. दरअसल, अभिषेक सिंह को वर्ष 2014 में भी निलंबित किया गया था. अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं.

Abhishek Singh को वर्ष 2022 में गुजरात चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था, लेकिन कार के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर डालने के बाद उन्हें हटा दिया गया था. उन्होंने इसके बाद यूपी में आकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया. नियुक्ति विभाग ने उन्हें नोटिस भी भेजा, लेकिन जवाब नहीं दिया. बिना बताए गायब रहने और आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है.

आईएएस Abhishek Singh ने साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी. उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला था. उनकी पहली पोस्टिंग कानपुर (देहात) में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर हुई थी.

आईएएस बनने के बाद भी Abhishek Singh की रुचि एक्टिंग और म्यूज़िक में रही. लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद से वे चर्चा में आ गए थे. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख फॉलोअर्स हैं. वे बी प्राक के साथ ‘दिल तोड़ के’ सॉन्ग में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने जुबिन नौटियाल ‘तुझे भूलना तो चाहा…’ गाने में भी काम किया था. वे नेटफ्लिक्स की सीरीज़ में भी नज़र आए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eleven =