Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar महापंचायत में जमकर गरजे टिकैत, बोले- पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ पर मीटर नहीं लगेगा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीआईसी मैदान में आयोजित भाकियू की महापंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागपुर पॉलिसी चल रही है। टिकैत ने कहा कि पीएसी नहीं, मिलिट्री बुलाओ, पर मीटर नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने मीटर की सुरक्षा करें, चोरी बढ़ रही है। कहा कि बड़ी कंपनियों को बिजली बेची जा रही है।

टिकैत ने कहा कि गरीबों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कंपनियों की सरकार है। टिकैत ने एलान किया कि २६ जनवरी २०२४ को पूरे देश में ट्रैक्टर परेड होगी। किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। कहा कि जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे। उन्होंने किसानों को चेताया कि जमीन छीनने की तैयारी है, गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि २० साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहें। कहा कि किसानों को फर्जी मुकदमों से डराया जाता है। टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर किसान का फाइटर विमान है। राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारियों को अपनी दुकान का दोबारा नक्शा पास कराना चाहिए तथा तीन फुट जगह अपनी दुकान से आगे छोडनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान की जमीन को लेकर भी 2013 में एक कानून बनाया गया था जिसमें बाद में संशोधन भी किया गया। चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि अक्सर किसान की जमीन सस्ते दामों पर खरीद ली जाती है।

दिल्ली में जुटेंगे देशभर के किसानः टिकैत,आज गरीबों का हो रहा है शोषण

उन्होंने बैठक में मौजूद किसानों से आह्वान किया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन न बेचे। यदि किसान जमीन बेच देगा तो निश्चित ही वह बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के अभी बहुत ही कुर्बानी देने की जरूरत है। किसान हितों के लिए बहुत कुछ करना होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी तय कर देनी चाहिए और किसानों से जुड़े मुददे पर अधिकारियों के साथ बैठकर जल्द ही बातचीत की जायेगी। चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य घोषित न किये जाने से किसान हताश व परेशान है।

उसे उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ किसान संगठनों ने गन्ना भुगतान व गन्ने के दाम के मुद्दे को अदालत में पहुंचा दिया है जिससे किसानो की परेशानी बढ गयी है। भाकियू नेता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि आगामी 20 मार्च को दिल्ली में बडा आंदोलन होगा। भाकियू की किसान महापंचायत मे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,पूर्व सांसद राजपाल सैनी,रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, रालोद नेता अजित राठी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, मीरापुर विधायक चंदन चौहान, रालोद नेता मनोज शर्मा, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली,रालोद नेता कमल गौतम,भाकियू नेता गौरव टिकैत सहित भाकियू के अनेक पदाधिकारी एवं सपा रालोद के नेतागण,विभिन्न खापों के चौधरी,अनेक किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारी तथा भारी संख्या मे किसान एवं भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रहा वाहनो का रैला

Muzaffarnagar भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में सम्मलित होने के लिए सुबह से ही टै्रक्टर-ट्राली,डीसीएम, कार, बाईक तथा अन्य वाहनो का रैला लगा रहा। रैली मे सम्मलित होने के लिए भाकियू कार्यकर्ता टै्रक्टर-ट्रालियो मे सवार होकर जीआईसी मैदान पहुंचे।

सरकूलर रोड से महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय, आर्य समाज रोड आदि हर और किसानो के वाहन नजर आए। इस दौरान आसपास के विभिन्न जनपदों सहित जनपद के समस्त ब्लॉक एवं ग्रामीण अंचल से भाकियू कार्यकर्ता एवं किसान महापंचायत मे सम्मलित होने के लिए पहुंचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =