उत्तर प्रदेश

Meerut News: बोरे में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में आज सुबह बोरे में करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम घटनाकी जांच में जुटी है। लेकिन,अभी तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को एक फुटेज मिली है,जिसके आधार पर पुलिस जल्दी ही घटना का खुलासा करने की बात कह रही है। इस फुटेज में सुबह 7:05 बजे एक व्यक्ति सिर पर बोरा अपने कंधों के ऊपर रख कर ले जाता दिख रहा है। फुटेज में वह एक गली में बोरे को फेंकता हुआ भी दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि सीसीटीवी में कैद हुए व्यक्ति द्वारा ही महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर फेंका गया है।

इससे पहले आज सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र के जमनानगर में गैस गोदाम वाली गली में राहगीरों ने एक बोरा देखा। शक होने पर उसे खोल कर देखा तो उसमें महिला की नग्न लाश थी। महिला के चेहरे पर कटे के निशान मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि चेकिंग के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला।

जिसमें हत्यारा दिख रहा है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला और हमलावर की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आस-पास के थानों में सीसीटीवी फुटेज और लाश की फोटो भी भेजा। जिससे आरोपी और महिला की शिनाख्त हो सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eighteen =