उत्तर प्रदेश

Bareilly News: डांस के दौरान बच्चों में विवाद, खूनी लड़ाई

Bareilly News: शादी समारोह में डीजे पर डांस करते वक्त दो बच्चों में हुई लड़ाई के दौरान एक बच्चे ने दूसरे की हत्या कर दी। एक बच्चे ने दूसरे बच्चे के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे दूसरा बच्चा लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। जिस घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। मृतक बच्चे के परिजनों ने आरोपी बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक शादी समारोह में 11 साल का कमल और एक 12 साल का बच्चा डीजे पर डांस कर रहा था। उसी डांस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों बच्चे आपस में लड़ने लगे। इस दौरान उस बच्चे ने सॉस की बोतल उठाकर कमल के सिर पर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और खून से लथपथ डीजे पर गिर गया। इसके बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया। यहां कमल की मौत हो गई। जिसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

इस मामले में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया, थाना नवाबगंज में शुक्रवार रात में एक शादी समारोह चल रहा था। इसमें डीजे में 12 साल का लड़का डांस कर रहा था। उसी के साथ कमल भी डंस कर रहा था। वहीं कुछ विवाद हुआ

तो उसने कमल के सिर पर सॉस की बोतल मार दी। इससे कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद कमल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगें की कार्यवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चे की उम्र को देखते हुए एक्शन कार्यवाही होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 1 =