मुजफ्फरनगर के इन इलाकों में भी कोरोना की दस्तक, मिले 12 मरीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 12 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से आज कोरोना के 25 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 188 रह गई है।
मुज़फ्फरनगर #Covid_19 Update
आज कुल सैंपल प्राप्त-94
आज पॉजिटिव-06+04 rapid antigen test + 2 ट्रू नेट= 121 बिहारीपुर, खतौली
1 दयालपुरम,खतौली
1 शाहपुर
6 अस्थायी जेल कवाल
2 सिद्धार्थ कॉलोनी
1 अम्बा विहार
आज ठीक/डिस्चार्ज -25
टोटल डिस्चार्ज- 665
टोटल एक्टिव केस- 188 pic.twitter.com/ndRuB851Bg— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 3, 2020
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 94 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
इन 12 मरीजों में 10 लोग रैपिड टेस्ट के जरिए, जबकि दो लोग ट्रूनेट के जरिए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
उनमें खतौली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी एक, खतौली कस्बे के मोहल्ला दयालपुरम निवासी एक व्यक्ति, कस्बा शाहपुर निवासी एक व्यक्ति, शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी दो व्यक्ति तथा शहर की अंबा विहार कॉलोनी से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इसके अलावा जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल के 6 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से 25 ओर कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी गई है
जिसके बाद जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 188 रह गई है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक टोटल कुल 665 कोरोना मरीजों का उपचार किया जा चुका है।
