चरथावल में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, पथराव, कईं घायल, फोर्स मौके पर
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में आज सुबह गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान पथराव में कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में 4 लोगों को हिरासत में लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में आज सुबह गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हो गई
चरथावल थाना क्षेत्र में दो पक्षो में दिन निकलते ही संघर्ष,पथराव की भी सूचना,@muzafarnagarpol मौके पर गयी और मामला शांत कराया pic.twitter.com/DEtWkLl7Lw
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 4, 2020
जो धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया जिसमें कई लोगों के घायल होने का समाचार है।
बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूबे सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया।
पुलिस द्वारा इस संबंध में 4 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
