Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में कोरोना के 25 ओर मरीज मिलने से कोहराम, फिर 200 के पार हुई मरीजों की संख्या

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जनपद में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 200 के पार हो गई है। जनपद में आज कोरोना के 10 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज कोरोना के 25 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 21 मरीज रैपिड टेस्ट के जरिए सामने आए हैं, जबकि एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि ट्रूनेट से हुई हैं।

इसके अलावा दो लोगों के प्राइवेट लैब तथा एक के मेरठ लैब से कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें अकेले जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल के 16 कैदी शामिल हैं।

इसके अलावा शहर की बचन सिंह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति, शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी से एक, कच्ची सड़क से एक, पटेल नगर से एक, बंसल नर्सिंग होम से एक, शाहबुद्दीनपुर रोड से एक, मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी से एक, थाना जानसठ के एक पुलिसकर्मी तथा बुढाना थाना क्षेत्र के कुरालसी गांव के निवासी एक व्यक्ति के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जनपद में आज कोरोना के 10 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 203 हो गई है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कोरोना के कुल 675 मरीजों को स्वस्थ किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =