Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अयोध्या राम मंदिर निर्माण हेतु धार्मिक महत्व के स्थानों के साथ किसान के खेत की मिट्टी का भी प्रयोग हो – चौ राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत  ने आज बयान जारी करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों की मिट्टी इकट्ठा कर उपयोग में लाई जाएगी

इस तरह का बयान मंदिर निर्माण के ट्रस्ट के सेक्रेटरी चंपत सिंह द्वारा दिया गया है लेकिन इस देश में हमेशा कृषि और ऋषि का संगम रहा है।

जब तक किसान के खेत की मिट्टी मंदिर निर्माण में नहीं लगेगी तब तक मंदिर निर्माण अधूरा है ।भारत कृषि प्रधान देश है कृषि इसका देश में महत्वपूर्ण स्थान है

अगर किसान के खेत की मिट्टी को ही नदारद कर दिया गया तो लाखों -करोड़ों किसानों की भावना को नजर अंदाज किया जा रहा है।

कल भारतीय किसान यूनियन के फैजाबाद जनपद के कार्यकर्ता भी किसान के खेत की मिट्टी लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के पास जाएंगे आशा है कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट के पदाधिकारी इसे स्वीकार करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =