Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: बच्चों के साहसिक करतबः रोमांच से सराबोर हुआ एडवेंचर कार्निवल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गोल्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित एडवेंचर कार्निवल में बच्चों ने साहसिक करतब दिखाकर माहौल को रोमांच से सराबोर कर दिया। पचेंडा रोड स्थित गोल्डन पब्लिक स्कूल मे उत्साह, उमंग और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रस्तुतियों से अभिभावकों को एहसास हुआ कि बच्चों के मन में पढ़ाई के साथ रोमांच का भी बड़ा स्थान है।

विद्यालय में एडवेंचर कार्निवाल का उद्घाटन प्रबंध समिति के सदस्यों और अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि मनोहारी आयोजन का उद्देश्य वर्ष भर की एकोन्मुखी अध्ययनशीलता एवं मानसिक दबाव से परे उन्मुक्त रोमांचक और रोचक गतिविधियों में भाग दिलाकर छात्र -छात्राओं के बीच आपसी सहयोग, तालमेल एवं सांमन्जस्य स्थापित करना था। ७ से १५ वर्ष तक के छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ विभिन्न साहसिक एवं मनोरंजक धमाल में जमकर भाग लिया।

बच्चों ने इन इवेंट्स में किया पार्टिसिपेट

एडवेंचर कार्निवल में स्कूल के बच्चों ने जिपलाइन, मल्टी वाइन, जोर्बिग बाल्स , रोप बैलेंसिंग, बर्मा ब्रिज, टार्जन स्विंग, रैपलिंग ट्रा्म्पॉलिन और बैलेंस वाक आदि में हिस्सा लिया। विद्यालय प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी स्टाफ के सदस्यों तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों एवं हर प्रकार की प्रेरणा एवं सहयोग प्रदान करने वाले प्रबंध समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष अनमोल ढींगरा , सचिव सुशील कुमार अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष आर डी शर्मा आदि शामिल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =