Muzaffarnagar: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी कट पर मोबाइल लूटता बदमाश दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। घास मंडी में एक महिला से बदमाश ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोगों ने लुटेरे को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने किसी भी शिकायत से इनकार किया। इस दौरान जांच में सामने आया कि आरोपी की बाइक चोरी की है। तलाशी में आरोपी से चाकू भी बरामद हुआ है।
महिला ने शोर मचाने पर भागा आरोपी
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के घासमंडी कट पर एक बदमाश ने घात लगाकर वहां से गुजर रही महिला का मोबाइल लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से पफरार होने लगा तो लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
महिला ने मौके पर किसी प्रकार की शिकायत करने से इंकार कर दिया।
पुलिस आरोपी को उसकी बाइक सहित शहर कोतवाली ले गई। जहां जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी की बाइक चोरी की है। तलाशी के दौरान बदमाश से एक चाकू भी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान सनी बालियान पुत्र जितेंद्र निवासी गांधी कॉलोनी के रूप में हुई है उन्होंने बताया जा रहा है।

