Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: कला का कलांगन द्वारा प्रदर्शनी में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कलांगन द्वारा लगाई गई कला प्रदर्शनी का आज तीसरा दिन है प्रदर्शनी में लगाई गई कृतियां मुख्यतः मुजफ्फरनगर मेरठ शामली सहारनपुर हरिद्वार दिल्ली से कलाकारों का काम प्रदर्शित किया गया है

बीसवीं सदी के महानायक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र के सामने खड़ा होकर हर दर्शक सोचने पर मजबूर हो जाता है कि काश हम भी कुछ कर सकते हैं सहारनपुर के युवा कलाकार सचिन कुमार ने डॉक्टर बाबा साहब के व्यक्तित्व को तथैव चित्रित कर दिखाया है मेरठ से आर.जी. कॉलेज की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना रानी ने हरे, पीले रंग के साथ नीले रंग का प्रयोग एक रस होकर अचंभित कर रहा है

डॉ गिरीश मोहन की पुत्रवधू डॉक्टर हेमी ने मधुबनी कला की लोक शैली को अपनी तूलिका से सजीव कर दिया है उनके यह चित्र दिल्ली की हैवीटैंड सेंटर में प्रदर्शित हो चुके हैं डॉक्टर राजबल सैनी की शैली गत पहचान आपकी अलग ही पहचान बन चुकी है दिल्ली के डॉक्टर अनुपम सूद ने भूरी भूरी प्रशंसा की मुजफ्फरनगर में जन्मे दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट से निकले सुनील कुमार सैनी ने नीले रंग की पवित्रता को कायम रखते हुए रात्रि के घने अंधकार को भी दर्शाने का सफल प्रयास किया है

 

निकट भविष्य के विभिन्न अवसरों पर कला प्रदर्शनी आयोजित की जाती रहेंगी । प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अनमोल सोनी, सागर कल्याण, आदित्य, विक्रांत खुदार्या, पारुल, आरती,श्रद्धा, कृष्णा, मोहिनी धीमान, सोनिया सैनी, आदित्य का विशेष सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 19 =