Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस: मुठभेड़ में गौ तस्कर दबोचे, गोवंश को कार में डालकर ले जाने का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर(Muzaffarnagar News) पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो गो तस्कर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दोनों गो तस्करों का एक निराश्रित गोवंश को कार में डालकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एसएसपी ने पुलिस टीम गठित कर दोनों की गिरफ्तारी का आदेश दिया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी में २० फरवरी की रात को गली में घूम रहे एक निराश्रित गोवंश को दो व्यक्ति कार में डालकर ले गए थे। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की थी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि देर रात टीम को जानकारी मिली कि कुछ गो तस्कर जोली रोड पर घूम रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने आसपास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मारुति कार में सवार कुछ संदिग्ध आते नजर आए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। बताया की जौली रोड से कुकड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों कार से निकलकर फरार होने लगे और पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नईमंडी विजेंद्र रावत ने बताया कि दबोचे गए दोनों गो तस्कर बदमाशों की पहचान इसरार पुत्र उमरदराज निवासी दक्षिणी खालापार और शादाब पुत्र इरशाद निवासी जामियानगर थाना कोतवालीनगर मुजफ्फरनगर, मूल निवासी तेवड़ी थाना ककरौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों से दो तमंचे और चोरी में प्रयोग की गई मारुति कार बरामद हुई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =