Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर में बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाए- कपिल देव

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती और ट्रिपिग की समस्या पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सहारनपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक ली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जर्जर लाइन के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे निजात के लिए शहर में बिजली लाइन अंडरग्राउंड की जाए।

वीडियो कांफ्रेंसिग में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊटवाल विधायक विक्रम सैनी भी शामिल हुए।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की समस्या बढ़ गया है। जनपद की पेपर, स्टील समेत औद्योगिक इकाइयों में लगातार विद्युत ट्रिपिग की समस्या आ रही है। इस बारे में बीते दिनों उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अधिकारियों की इस बारे में बैठक भी ली थी।

समस्या के स्थाई समाधान के लिए शहर में बिजली की लाइन को अंडरग्राउंड करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, खादरवाला, खालापार, गऊशाला, आबकारी, मिमलाना रोड, बंजारान, हनुमान चौक, रामलीला टिल्ला, लद्दावाला, रामपुरी आदि में लगातार कई-कई घंटों तक बिजली नहीं आती।

साथ ही राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की बिजली चोरी किए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =