Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दूसरे समुदाय के युवकों के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में मिली युवती, भाजपा नेताओं का हंगामा

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई के पास जंगल में दो युवक व एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान युवती वहां से भाग निकलने में सफल हो गई।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस के कार चालक ने उसके साथ बदसलूकी की, जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रर्दशन किया। प्रधान ने पकडे गये युवको व चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक छपार थाना क्षेत्र के गांव रेई के कुछ युवक शाम को साढे छह बजे जंगल में घुमने के गये हुए थे। उन्होंने वहां पर कार में दो युवक व एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति देखा तो उन्होंने उनसे पूछताछ की।

दोनों युवकों ने अपना नाम थाना चरथावल के गांव बधाई कला निवासी वाजिद व सोनू बताया ओर युवती मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय की बताई।

उन्होंने युवकों को पकड़ लिया लेकिन इस बीच युवती वहां से निकलने में सफल रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड के कारण पुलिस जीप के चालक एहसान ने ग्राम प्रधान के साथ बदसलूकी की

जिसपर भाजपा के कई दर्जन कार्यकर्ता थाने पहुंचे ओर हंगामा कर जीप चालक व दोनों युवकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाई करने की मांग की। ग्राम प्रधान यतेन्द्र त्यागी ने उनके विरूद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई का आश्वासन दिया, तब कार्यकर्ता शांत हुए। भाजपा के बरला मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, विशाल त्यागी, दीपांशु, अर्पित त्यागी, बुल्ला, गोलू,लक्की, अनिल त्यागी, जितेंद्र, चन्दन, छोटू आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 2 =