Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में गन्ना भुगतान को लेकर बुढाना कोतवाली परिसर में डटी भाकियू, 11 को बुलाई पंचायत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर बुढाना कोतवाली परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आगामी 11 अगस्त को कोतवाली में पंचायत का ऐलान किया गया है। जिसमें चौधरी राकेश टिकैत भी भाग लेंगे।

भाकियू कार्यकर्ता को कोतवाली बुलवाने तथा गन्ने के बकाया भुगतान की समस्या को लेकर रविवार को भाकियू के जिले के सभी पदाधिकारी व सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रेक्टर ट्राली, बाइक व कार द्वारा कोतवाली पहुंचे।

सभी कार्यकर्ता कोतवाली में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहां कि जनपद का किसान गन्ने की फसल के उपर निर्भर है।

इस जनपद के व्यापारी व मजदूर भी गन्ने के भुगतान से प्रभावित होते है। उन्होने कहां कि चीनी मिल भैंसाना का भुगतान सबसे खराब है। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि इस सरकार में किसान की हालत बद से बदतर हो गई है। किसान परेशान है। कर्ज मे डूबें किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

उन्होने कहां कि किसान एक-एक पैसें को परेशान है। किसानों की वोट लेकर बनी सरकार इनके भुगतान की समस्या पर ध्यान नही दे रही है। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि किसान को गन्ने का भुगतान न होने से उनके बच्चों की फीस नही जा रही है। बिजली के बिल बकाया होते जा रहे है।

पशुओं के लिए दाना पानी के लिए भी उनके पास पैसें नही है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान करने का वादा करने वाली सरकार भुगतान करवाने में नाकाम रही है। बकाया भुगतान की समस्या को लेकर भाकियू पदा‌धिकारियों के बुलावे पर चीनी मिल भैंसाना के जीएम कैन किसान के बीच पहुंचे।

बकाया भुगतान के बारे में उन्होने बताया कि उनकी चीनी मिल चीनी बेचकर 80 प्रतिशत भुगतान किसानों को भेज रही है। सरकार द्वारा कोटा निर्धारित किए जाने के कारण भुगतान की गति कुछ धीमी हुई है। उन्होने कहां कि चीनी बेचकर किसानों का भुगतान दिया जा रहा है। जीएम कैन के साथ हुई वार्ता से भाकियू पदाधिकारी संतुष्ट नही हुए।

जिले के सभी पदाधिकारियों की सहमति से लिए गए निर्णय के अनुसार जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कोतवाली में अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा की।

उन्होने कहा कि रात के समय ग्यारह-ग्यारह कार्यकर्ता कोतवाली में धरने में रहेंगे। मंगलवार को बकाया भुगतान के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर सतेन्द्र चौहान, कपिल सोम, दीपक चौधरी, रोशन शर्मा सहित जनपद के सभी तहसील व ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

(प्रतिकात्मक चित्रः इस समाचार का वास्तविक चित्र नहीं)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eleven =