Muzaffarnagar News- सात दिवसीय शिविर का डीएवी कालेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के श्री अनुराग वर्मा जी संभागीय निरीक्षक आरटीओ ऑफिस द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार तथा योग प्रशिक्षक मुकुल दुआ, प्रोफेसर देवेश त्यागी प्रोफेसर किरण पाल प्रोफेसर अमित मलिक, श्रीमती मेघा जी, डॉ कुलदीप सिंह डॉक्टर चारू त्यागी डॉक्टर रचना त्यागी आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री अनुराग वर्मा जी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया और सभी छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से परिचित कराया एवं उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार जी ने सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया और सभी छात्र छात्राओं को एनएसएस में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डीएवी महाविद्यालय से श्री देवेश कुमार जी ने छात्र-छात्राओं को बताया एनएसएस के माध्यम से देश सेवा की प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम के अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार तथा डॉ रचना और डॉक्टर चारु त्यागी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा मैं प्रति भाग लेने के लिए प्रेरित किया। और बताया गया कि एनएसएस सेवकों का सर्वप्रथम कार्य पूरे समाज को समझना और समाज में क्या-क्या मूलभूत समस्याएं हैं
उनको जानना एवं उनके निवारण के लिए क्या करना है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस सेवकों द्वारा गांधी कॉलोनी में गांधी वाटिका के अंदर सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद एनएसएस की तीनों इकाइयों ने सुभाष नगर झोपड़ी मोहल्ला एवं अलमासपुर में सफाई अभियान चलाया एवं लोगों को स्वच्छता बनाने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर नवीन शर्मा, प्रोफेसर विपिन जैन जी, असिस्टेंट प्रोफेसर हरितोष मोहन डी०ए०वी० कालेज मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे।

