Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जन शिकायत मुजफ्फरनगर ऐप हुआ लान्च

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया द्वारा ग्राम पंचायत स्तर की शिकायत के निस्तारण हेतु विकास भवन के सभागार स्थल से समस्त सम्मानित मीडिया कर्मी एवं खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति में जियो बेस्ड (लोकेशन आधारित) तकनीक का उपयोग करते हुए जन शिकायत मुजफ्फरनगर ऐप को लॉन्च किया गया।

ऐप विमोचन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा जन शिकायत को दी गयी प्राथमिकता एवं ग्राम सचिवालयो का सुदृढ करने के उदेद्श्य को दृष्टिगत रखते हुए जन शिकायत मुजफ्फरनगर नाम से ही मोबाईल ऐप को विकसित कराया गया है। ऐप की विशेषताएं यह है कि मोबाईल नम्बर अथवा ई-मेल का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर का निवासी अपनी मूल-भूत सुविधाए जैसे- सफाई न होना, स्ट्रीट लाईट खराब होना, गॉव की सडक का टूट जाना

सार्वजनिक शौचालय का संचालित न होना, जल भराव इत्यादि समस्याओं को तहसीलध्विकास खंडध्ग्राम पंचायत चुनकर अपनी समस्या को लिखकर इस ऐप के माध्यम से दर्ज करायेगा तो शिकायत सीधे संबंधित अधिकारी के मोबाईल पर जायेगा जिसका शिकायत संख्या एस एम एस के माध्यम से शिकायतकर्ता मोबाईल पर तथा शिकायत कर्ता की लाईव लोकेशन (जियो बेस्ड) भी शिकायत के साथ ही संबधित अधिकारी तक प्राप्त हो जायेगी जिससे शिकायतकर्ता से संपर्क करना एवं शिकायत के मूल स्थान पर पहुॅचना सुगम होगा। संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायत का निस्तारण निर्धारित ०७ दिन की अवधि में कराया जायेगा तो उसकी लोकेशन भी स्वतः दर्ज हो जायेगी जिससे अधिकारी के शिकायती स्थान पर भ्रमणध्निरीक्षण की भी जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

उन्होने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि बहुत से ग्राम पंचायत अधिकारीयों द्वारा शिकायत का निस्तारण अपने कार्यालय मे बैठे ही कर दिया जाता है, मौके का निरीक्षण नही किया जाता है परंतु इस ऐप के माध्यम से शिकायत निस्तारण के साथ ही निस्तारण कर्ता की लोकेशन को भी दर्ज किया जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारी गुमराह नही कर पायेगा और शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो पायेगा। उन्होने बताया कि च्च्जन शिकायत मुजफ्फरनगरज्ज् ऐप पर मेरे द्वारा, खंड विकास अधिकारी तथा डी०एम० वॉर रुम के द्वारा भी सतत अनुश्रवण एवं निगरानी की जायेगी।

उन्होनें कहा कि इस ऐप को प्ले स्टोर से जन शिकायत मुजफ्फरनगर के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है साथ ही इसे जिला मुजफ्फरनगर की एनआईसी वेबसाईट तथा ऐप की वेबसाईट -से भी डाउनलोड किया जा सकता है।उन्होनें कहा कि जन शिकायत मुजफ्फरनगर ऐप के माध्यम से ऐसे नागरिकों का विवरण भी एकत्र किया जा सकेगा जो मकान, शौचालय, सडक इत्यादि की मांग करते है तो उनको कार्ययोजना में सम्मिलित कर शासन की योजनाओं का लाभ भी सुगमता से दिलाया जा सकेगा।

साथ ही ऐप के माध्यम से नवीन एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होनें बताया कि हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराना है, जिसके परिप्रेक्ष्य में नवीन तकनीकि का उपयोग कर इस ऐप को विकसित कराया गया है यह अभी पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में ग्राम पंचायत स्तर के लिए उपयोग किया जायेगा। यदि पायलेट प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम प्राप्त हुये तो इसे नगरपालिका स्तर एवं ग्राम राजस्व स्तर सहित अन्य विभागों के लिए भी विकसित किया जाएगा

। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री प्रिंस जैन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी मीडिया कर्मी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीयों को जन शिकायत मुजफ्फरनगर ऐप के उपयोग के संबंध में वीडियों एवं लाईव डेमों के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। जन शिकायत मुजफ्फरनगर ऐप के विमोचन के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी सहायक, डीएम वार रूम उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =