मैच के बाद वह लगभग एक महीने तक रोए Ishant Sharma
क्रिकबज के ‘राइज ऑफ न्यू इंडिया’ शो पर बोलते हुए, Ishant Sharma ने मोहाली में जॉर्ज बेली की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 2013 के उस एकदिवसीय मैच को याद किया. जहां उनके एक ओवर में जेम्स फॉकनर ने 30 रन जड़ दिया था, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी तीन ओवरों में 44 रनों की जरूरत थी. हाथ में चार विकेट थे. इसी दौरान फॉकनर ने ईशांत के एक ओवर में 30 रन बना डाले और तीन गेंद शेष रहते मैच जीत लिया.
Ishant Sharmaने खुलासा किया कि उस ओवर में हुई उनकी पिटाई से ज्यादा इस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई कि भारत उस 30 रन के ओवर की वजह से हार गया. उन्होंने कहा कि उस मैच के बाद वह लगभग एक महीने तक रोए. ईशांत ने कहा कि मेरा सबसे खराब पल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 2013 का मैच था. मुझे नहीं लगता कि क्या इससे बुरा पल मेरे लिए कभी हो सकता है.
यह मेरे लिए बहुत कठिन था. और ऐसा इसलिए नहीं था क्योंकि मैंने बहुत रन दिये थे. जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आहत किया, वह यह थी कि टीम की हार के पीछे मैं ही कारण था. मैं उस समय अपनी पत्नी को डेट कर रहा था और मैंने अभी उससे बात की थी और मुझे लगता है कि मैं लगभग एक महीने तक रोता रहा. मैं उसे रोज फोन करता था और फोन पर रोते हुए कहता था कि टीम मेरी वजह से हारी.
Ishant Sharma ने हालांकि तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी और टीम के साथी शिखर धवन से मिले समर्थन का खुलासा किया. हालांकि उन्होंने महसूस किया कि मैच ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि वह सफेद गेंद का गेंदबाज नहीं है. उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह हुई कि माही भाई (एमएस धोनी) मेरे कमरे में आये और शिखर (धवन), जो उस खेल को खेल रहे थे, वह भी आये और कहा, ‘देखो, तुम अच्छा कर रहे हो (देख, तू अच्छा खेल रहा है). इसके बाद मैं सामान्य हुआ.’

