उत्तर प्रदेश

Lucknow News:अश्लील वीडियो बनाकर इंस्पेक्टर करता रहा बलात्कार,बेटी की हत्या की धमकी देकर जुबान बंद कराया

Lucknow News: एंटी करप्शन में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ लखनऊ के विकासनगर थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोप है की पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्पेक्टर कई महीने तक बलात्कार करता रहा। उसकी पत्नी भी इस अपराध में पति का साथ देती रही। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर से शिकायत की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर महेश दुबे की तैनाती लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई। महेश दुबे ने पहले पीड़िता को प्रेमजाल में फसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी इंस्पेक्टर महेश दुबे और उसकी पत्नी शिखा गर्भपात करवाने का दबाव बनाने लगे। लेकिन पीड़िता उनके दबाव में नहीं आई और बच्ची को जन्म दिया।

पीड़िता ने बताया कि महेश दुबे और उसकी पत्नी शिखा एक दिन घर आए। दोनो जबरन उसकी दुधमुही बच्ची को उठा ले गए। पीड़िता का कहना है की महेश ने उसके अश्लील वीडियो भी बना रखे थे। कई महीने तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता रहा। इसके बाद बेटी की फोटो भेजता और उसकी हत्या की धमकी देता था। पति पत्नी दोनो मिलकर बेटी को मार डालने की धमकी देकर उसे खामोश रहने की हिदायत देते थे।

पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर को दी। उन्होंने एसीपी स्तर के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। जांच में पीड़िता का आरोप सही पाया गया। इसके बाद महेश दुबे और उसकी पत्नी शिखा के खिलाफ विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =