समाचार
वर्दी में फांसी के फंदे पर झूली महिला कांस्टेबल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। यूपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। बताया गया कि महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी से ठीक-ठाक अपने रूम पर पहुंची थी। उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर में कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल अनिता सिंह (22 वर्ष) ने बुधवार को अपने रूम पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अलीगढ़ में इगलास कस्बा की रहने वाली थी और ट्रैनिंग के बाद यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। वहीं बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी और उसका पति (शिवांक) रेलवे में हैं। उसके पति की पोस्टिंग गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर है। हालांकि पुलिस आत्महत्या का कारण जानने की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पड़ोसियों ने सिविल लाइन थाने में महिला पुलिसकर्मी के सुसाइड की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की छानबीन कर मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसपी का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है जैसे ही आत्महत्या की वजह सामने आएगी तो उसे स्पष्ट कराया जाएगा।
वहीं महिला सिपाही की मौत की खबर से पुलिस विभाग मे शोक छा गया तथा कुछ ही देर मे एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह, एसपी सिटी ओमवीर सिह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी व शहर कोतवाल अनिल कपरवान आदि मौके पर पहुंच गए।
15वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनेगा
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार का 15वां महोत्सव इस वर्ष भी 26 से 29 सितम्बर तक धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए मनीष अग्रवाल ने बताया कि 26 सितम्बर को सायं साढे चार बजे गुलशन राय जैन कीधर्मशाला में बाबा की एक भजन संध्या आयोजित होगी और अन्य कार्यक्रम भी आयेजित होंगे। 27 सितम्बर को बाबा की विशाल शोभायात्रा नई मंडी के छारिया वाले मंदिर से शुरू होकर मंडी के सभी प्रमुख बाजारों से होती हुई गांधी कालोनी, अंसारी रोड होती हुई वापस मंडी में समाप्त होगी। 29 सितम्बर को टाउनहाल में सायं साढे सात बजे से विशाल संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम वार्षिकोत्सव के मुख्य पर्व के रूप में मनाया जायेगा। इसमे रवि बेनीवाल, श्याम अग्रवाल, राज, श्री भगवान दीक्षित, सौरभ शर्मा पधार रहे है और शुक्रताल वाले गुरूदत्त ब्रहमचारी भी इसमे शामिल होंगे। मनीष अग्रवाल ने बताया कि बाबा की शोभायात्रा में दस झांकी, पांच बैण्ड, दो डीजे, दो ढोल पार्टी, एक स्वर्ण रथ व दो ऊट शामिल रहेंगे। सबसे आगे ध्वज पताका चलेगी। नई मंडी गुलशनराय धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री श्याम परिवार की ओर से राजकुमार जिंदल, हिमांशु गर्ग, जयभगवान बंसल, राजीव गर्ग, मनीष गोयल, रिंकू गर्ग, संदीप गर्ग, विदिप गुप्ता, अचिन सागर, अचिन्त जिंदल, अनुज गर्ग, संजय गर्ग, शुभम गुप्ता, हर्षित अग्रवाल अभिषेक तायल और अंकुर अग्रवाल उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे कक्षा ६,७ व कक्षा८ के बच्चों ने भाग लिया ।निर्णायक की भूमिका स्वयं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने निभाई।हिन्दी विषय की अध्यापिकाए श्रीमती सुदेश रानी व श्रीमती कोमल शर्मा ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया।प्रतियोगिता में ३० में से २७ अंक प्राप्त कर वंश पाल कक्षा ७ ने प्रथम,२३ अंक प्राप्त कर विदूषि कक्षा -७ ने द्वितीय व २२ अंक प्राप्त कर कशिश कक्षा -६ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सामान्य ज्ञान वर्धक हिन्दी साहित्य देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं को मनोवैज्ञानिक तरीके से उत्साहित कर शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करना ही प्रतियोगिता का एक मात्र उद्देश्य है।इस अवसर पर सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाए तथा अभिभावक उपस्थित रहे।
छेडछाड का आरोप लगा किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी चौक के निकट आज सुबह एक युवती से छेडछाड का आरोप लगाकर नागरिकों ने हंगामा किया। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए पकड लिया। उधर हिंदू संगठनों से जुडे लोगों ने इस मामले मे कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार मीनाक्षी चौक के पास से गुजर रही एक युवती के साथ एक युवक द्वारा छेडछाड का प्रयास किया गया। घटन की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर हिंदूं संगठनों से जुडे लोगों ने थाना सिविल लाइन पर प्रदर्शन कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शहर में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं के प्रति नाराजगी व्यक्त की। थाना सिविल लाइन प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि अभी उक्त युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है।
प्रशासन गृह मंत्री के आने की तैयारियांं में जुटा
मुज़फ्फरनगर। पूर्व सैनिकों की संस्था राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संस्था के निमंत्रण पर २८ सितम्बर को शुकतीर्थ पहुंचेंगे ग्रह मन्त्री माननीय राजनाथ सिंह शहीदे आज़म भगत सिंह की प्रतिमा का ग्रह मन्त्री करेंगे अनावरण शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्थित कारगिल शाहीद स्मारक पर जाकर करेंगे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण शुकदेव आश्रम स्थित हेलीपेड पर सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के जायज़ा लेते अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध राम भवन चौरसिया ,तहसीलदार जानसठ पुष्करनाथ चौधरी,क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा,थाना प्रभारी निरीक्षक भोपा बृजेश प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी, पूर्व सैनिक संस्था के कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.वीरपाल निर्वाल, युवा भाजपा नेता अमित राठी आदि इसके अलावा ज़िला अधिकारी मुज़फ्फरनगर राजीव शर्मा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह उपजिलाधिकारी जानसठ ने भी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
एसडी कॉलेज में मनाया फार्मेसी दिवस
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। इस दौरान मेडिसिन बैंक मुहिम का उद्घाटन हुआ। छात्र-छात्रओं ने रंगारंग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि चीफ फार्मासिस्ट ललित मोहन ने कहा कि जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिसिन बैंक खोला गया है, ताकि निर्धनों को दवाएं उपलब्ध हो सके। डॉ. अरङ्क्षवद कुमार, हरेंद्र, आसिफ खान, प्रवीण कुमार, पल्लवी गौतम व विनय आदि मौजूद रहे।१मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कल१संसू, छपार रू जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेड़ा में मंडल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन २७ सितंबर को होगा। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। शारीरिक शिक्षक विपिन त्यागी ने यह जानकारी दी
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में मिनी रोजगार मेले का किया गया आयोजन
चरथावल। एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में शनिवार को मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें एचआर कम्पनी द्वारा बच्चो के इंटव्यू लिए गए इस मौके पर सैंकड़ो बच्चो ने इंटरव्यू दिए जिसमे 35 बच्चो के चयनित होने पर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम कसियारा मार्ग पर स्थित एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में शनिवार को मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमे सैंकड़ो बच्चों का इंटरव्यू हुआ जिसमे 35 बच्चो के चयनित होने पर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस सेंटर मैनेजर नीरज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार देने का काम कर रही है इस मौके पर सेंटर मेनेजर नीरज शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
युवती के साथ छेड़छाड़, हिंदू संगठनों ने थाने पर जमकर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर में मिनाक्षी चौक पर युवक ने युवती के साथ सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी। दिनदहाड़े हुई छेड़छाड़ की घटना से इलाके में हंगामा मच गया। मामला थाना सिविल लाईन क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक पीड़ित युवती की तरफ से आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ं
भैंसी में 27 को उमड़ेगा किसानों का रेला, प्रशासन व पुलिस के अफसरों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। किसान क्रांति यात्रा कल भैंसी में ठहरेगी। मंगलवार को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने निरीक्षण कर भाकियू नेताओं से किसानों के रुकने आदि व्यवस्था की जानकारी ली। हरिद्वार से दिल्ली के लिए शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा का पड़ाव गुरुवार को भैंसी में होगा। प्राथमिक विद्यालय बीआरसी, गांव व सड़कों पर किसानों व उनके वाहनों का जमावड़ा रहेगा। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, ईओ अनूप राय, पीडब्लूडी के एई रजनीश गुप्ता ने किसानों के पड़ाव स्थल का निरीक्षण कर राजू अहलावत, नगराध्यक्ष मनोज सहरावत व ग्राम प्रधान सुनील कुमार से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेन रोड के गड्ढों की मरम्मत, पानी के टैंकर, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा शिविर, आदि मांग की गई। एसडीएम ने ईओ, पीडब्लूडी व ऊर्जा निगम को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। भाकियू नेताओं ने बताया कि किसानों के वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े होंगे। उनके खाने व रुकने की व्यवस्था होगी। मंसूरपुर, भैंसी कट व भैंसी में किसानों का जमावड़ा रहेगा। मार्ग पर कई स्थानों पर उनके भोजन की व्यवस्था रहेगी।
