Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो कथित चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया, चोरी हुई बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने विगत ३ अगस्त को प्रेमपुरी से चोरी हुई बाइक बरामद कर दो कथित चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत ४ अगस्त को प्रेमपुरी निवासी परवीन जैन ने शहर कोतवाली पर अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बाइक चोरी की घटना सीसीTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें बुलट बाइक पर सवार तीन युवक बाइक चोरी करते दिखाई दे रहे थे। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस बाइक चोरों की तलाश कर रही थी।

आज पुलिस ने चौकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बलेट बाइक पर सवार युवक को रोकर पूछताछ की तो उसने बाइक सवार एक युवक की पहचान अपने भाई अमन निवासी हरड फतेहपुर, थानाभवन के रूप में की।

पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्त सन्नी राणा व मुदस्सिर निवासीगण थानाभवन के साथ परवीन जैन की बाइक चोरी की थी।

पुलिस ने उक्त दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुई बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − three =