वैश्विक

Afghanistan: तालिबान खुफिया बल ने मार गिराया IS के खुरासान सैन्य प्रमुख कारी फतेह को

Afghanistan तालिबान ने एक ऑपरेशन के दौरान इस्लामिक स्टेट (IS) के खुरासान सैन्य प्रमुख कारी फतेह को मार गिराया है. इस बात की जानकारी देते हुए तालिबान ने बताया कि- उनके सुरक्षा फोर्सेज ने राजधानी काबुल में कई ठिकानों पर रात भर आतंकवादी विरोधी जांच अभियान और छापेमारी चलाया. इस छापेमारी के दौरान फाॅर्स ने इस्लामिक स्टेट के 2 प्रमुख कमांडरों को मार गिराया गया है.

इनमें से एक कारी फतेह है. संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा पेश की गयी एक रिपोर्ट के बाद तालिबान की यह घोषणा सामने आयी है. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पेश किये गए रिपोर्ट में बताया गया है कि- अफ़ग़ानिस्तान में करीबन 3,000 से ज्यादा IS लड़ाके एक्टिव हैं और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

अफ़ग़ानिस्तान में इन दोनों कमांडरों को मार गिराने के बाद घटना की जानकारी देते हुए तालिबान ने बताया कि- खुफिया बल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट ग्रुप के दो प्रमुख कमांडरों को मार गिराया है.

सामने आयी रिपोर्ट्स की माने तो मारे गए आतंकवादियों में से एक कारी फतेह था, अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कारी फ़तेह को खुफिया प्रमुख और इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत के पूर्व युद्ध मंत्री के रूप में जाना जाता था. कारी फतेह के मारे जाने की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी.

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कारी के बारे में आगे बताते हुए कहा कि- कारी कथित तौर पर ISKP के लिए मुख्य रणनीतिकार था, और काबुल में रूसी, पाकिस्तानी और चीनी राजनयिक मिशनों सहित कई हमलों की योजना बना रहा था. केवल यही नहीं कारी इससे पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका था. मुजाहिद की माने तो कारी फतेह के मारे जाने के बाद उसके एक साथ को पकड़ा गया है. IS के टॉप कमांडर कारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर कई मस्जिदों और बौद्ध मठों को भी नष्ट किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =